back to top

राजनांदगांव: राज्य प्रवर्तित योजनांतर्गत राज्य शासन द्वारा नगर निगम राजनांदगांव को मिले नगर विकास के लिये 4 करोड़ 95 लाख रूपये…

राजनांदगांव 5 जून। राज्य शासन द्वारा राज्य प्रवर्तित योजनांतर्गत नगर विकास के लिये सभी नगरीय निकायों को राशि जारी किये है। इसी कडी में नगर निगम राजनांदगांव को उक्त योजनांतर्गत 4 करोड 95 लाख रूपये विकास कार्य के लिये प्रदान किये गये हैै।

Advertisements

शासन द्वारा राशि दिये जाने पर महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया का आभार व्यक्त किया है।

महपौर श्रीमती देशमुख ने बताया कि राज्य शासन द्वारा शहरों में विकास कार्य कराये जाने सभी नगरीय निकायो को राज्य प्रवर्तित योजना के तहत राशि प्रदान किये है, नगर निगम राजनांदगांव को भी लगभग 5 करोड रूपये की राशि मुक्तिधाम उन्नयन, तालाब सौदर्यीकरण, खेल मैदान एवं उद्यान निर्माण के लिये प्राप्त हुई है।

उन्होंने कहा कि कोरोना काल जैसे गंभीर आपदा की घडी में भी राज्य सरकार द्वारा अपने संवेदनशीलता का परिचय देते हुये उस संक्रामक बिमारी में लोगोें को राहत पहुचाने का कार्य किये है और अब लाकडाउन के पश्चात शहर विकास के लिये करोडों रूपये की राशि प्रदान कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सहृदयता का परिचय दिया है। इसके लिये मै उनका हृदय से आभार व्यक्त करती हूॅ।

महापौर श्रीमती देशमुख ने बताया कि राज्य प्रवर्तित योजनांतर्गत विकास कार्य के लिये नगर निगम राजनांदगांव को 4 करोड 95 लाख रूपये की राशि प्रदान की गयी है। जिसमें उद्यान निर्माण के लिये 2 करोड 18 लाख रूपये, मुक्तिधाम उन्नयन के लिये 1 करोड 3 लाख रूपये, तालाब सौदर्यीकरण के लिये 1 करोड 63 लाख रूपये एवं खेल मैदान के लिये 11 लाख रूपये प्रदान किये गये है।

उन्होंने बताया कि शासन निर्देश के अनुक्रम में नगर निगम द्वारा प्रस्ताव तैयार कर भेजा गया था, जिसमें उद्यान निर्माण के तहत वार्ड नं. 4, 6, 13, 14, 16, 18, 19, 20, 22, 23, 30, 36, 40, 41, 42, 43 व 49 के लिये 2 करोड 18 लाख रूपये, मुक्तिधाम उन्नयन के तहत वार्ड नं. 4, 5, 8, 20, 33, 34 व 45 के लिये 1 करोड 3 लाख रूपये, तालाब सौदर्यीकरण के तहत वार्ड नं. 1, 8, 10, 20, 22, 34, 46 व 37 के लिये 1 करोड 63 लाख रूपये तथा खेल मैदान योजनांतर्गत वार्ड नं. 33 के लिये 11 लाख रूपये कुल 4 करोड 95 लाख रूपये की राशि शासन द्वारा प्रदान की गयी।

नगर विकास के लिये राशि प्रदान किये जाने पर मैं पुनः मुख्यमंत्री माननीय बघेल एवं नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया का हृदय से आभार व्यक्त करती हूॅ एवं इसी प्रकार नगर विकास में सहयोग की कामना करती हूॅ।

Advertisements

You cannot copy content of this page