back to top

रायपुर : विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य मे तुलसी पौधा वितरण किया गया…

रायपुर 6 जून 2021 – डगनिया बाजार रायपुर मे सिटी डेंटल हॉस्पिटल के सामने चौक मे 100 से भी अधिक लोगों तुलसी के पौधे वितरित किये गये, जिसमे वर्चुवल रूप से विधायक एवं संसदीय सचिव विकास उपाध्याय जी एवं पार्षद ज्ञानेश शर्मा जी की उपस्थिति मे कांग्रेस के कार्यकर्ताओ द्वारा लोगों को पौधा वितरण किया गया,

आरती उपाध्याय जी ने लोगों को आक्सीजन एवं पौधों का महत्व भी समझाया लोगों को पॉजिटिव एनर्जी के बारे मे बताया, पौधा वितरण कार्यक्रम मे सिटी डेंटल हॉस्पीटल के डॉ रामेश्वर सोनवानी, डॉ आरती राव सोनवानी, DDU नगर वार्ड अध्यक्ष योगेश दीक्षित, डगनिया पार्षद प्रतिनिधि ईश्वरी यदु, सौमित्र मिश्रा,डॉ अनिल चौरे एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे सभी ने लोगों को पौधे वितरण किये।

Advertisements

You cannot copy content of this page