back to top

राजनांदगांव : देश में बढ़ती मंहगाई के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के आह्वान पर मोदी सरकार के विरुद्ध एक दिवसीय धरना प्रदर्शन….

राजनांदगांव प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम जी के निर्देशानुसार वरिष्ठ कांग्रेसी रूबी गरचा जी एंव शहर कांग्रेस कमेटी महामंत्री ब्रिजेश श्यामकर जी के मार्गदर्शन में एंव युवक कांग्रेस एंव अल्पसंख्यक के संयुक्त नेतृत्व में आज एक दिवसीय धरना प्रदर्शन पेट्रोल-डीजल की बेतहाशा वृद्धि को लेकर नेहरू नगर पेट्रोल पम्प में किया गया अल्पसंख्यक प्रदेश महासचिव शकील रिज़वी एंव अल्पसंख्यक प्रदेश सचिव पिंकू खान ने कहा की पिछले कुछ महीने से लागातार पेट्रोल डीजल एवं खाद तेल में बेतहाशा वृद्धि मोदी सरकार की नाकामी को दर्शाती है

Advertisements

दो महीने के अंदर लगभग 25 रुपए की वृद्धि हुवी है आज पेट्रोल और डीजल का भाव समान हो गया हैं एक तो ऐसे ही कोरोना महामारी के कारण पूरा देश त्रस्त है ऊपर से केन्द्र में बैठी मोदी सरकार गरीबों की जेब मे भार डाल दी जो ये दर्शाता है की केन्द्र की बीजेपी सरकार लगातार हर मामले चाहे वो कोरोना की रोकथाम हो पेट्रोल डीजल खाद तेल की वृद्धि हो या फिर देश की आर्थिक इस्थिति हो सब मे विफल है देश की जनता अब समझ चुकी है

मोदीं जी झूठ के शिवा कुछ नही कहते आने वाले समय मे मोदी जी की विदाई तय है इस कार्यक्रम में विशेष रूप से निशार अली, फिरोज याशिनी,आफताब अहमद,दानिश खान,पवन,रणदीप गोंगड़े,गोपाल मानिकपुरी, नवनीत निकोसे,सलमान खान,अक्षय सिंग,इकबाल खान,शेख़ फारुख,सीतेश मानिक, योगराज साहू,शेख सोहेल,राहुल धुर्वे,मुख्तार खान,वाहब भाई सम्मलित थे उक्त जानकारी युवक कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष हफीज़ वरसी एंव युवक कांग्रेस प्रदेश सचिव कादिर सोलंकी ने दी।

Advertisements

You cannot copy content of this page