back to top

राजनांदगांव : तिलई मितानिनों द्वारा वाल पेंटिंग कर हमारा गांव कोरोना मुक्त गांव का लिख रही स्लोगन….

राजनांदगाँव जिले मे कोरोना का कहर अब पूरी तरह से खत्म होता नजर आ रहा है जिले के 1597 गांवो मे से साठे चौदह सौ गांव पूरी तरह कोरोना मुक्त गांव बन गये है ।बीते अप्रेल माह मे कोरोना के बढते संक्रमण के चलते प्रशासन को लाक डाऊन लगाना पडा था ।लेकिन अब हालत मे काफी सुधार हुआ है जिले के मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी डा मिथलेश चौधरी ने बताया कि कोरोना संक्रमण का दर जहां अप्रेल मई माह मे 35 से 40 प्रतिशत रहा था वही अब घटकर एक फीसदी से भी कम हो गई है उन्होने बताया कि जिले के तिलई ककरेल सहित साठे चौदह सौ ग्राम करोना मुक्त हो गये है जबकि जिले मे कुल 1597 गांव है । कोरोना मुक्त गांव मे मितानिनो व्दारा वाल पेटिंग कर हमारा गांव कोरोना मुक्त गांव का स्लोगन लिख रही है ।

Advertisements

राजनांदगांव जिले के तिलई गांव कोरोना मुक्त होने पर यहां की सरपंच ममता बाई नेताम का कहना है कि गांव मे कोरोना संक्रमण के रोकथाम एव बचाव के लिए गांव के लोगो को कोविड 19 गाईड लाईन का सत प्रतिशत पालन किया है वही इसके लिए ग्राम पंचायत व्दारा प्रेरित किया गया है लोगो को मास्क और साबून का वितरण कर मास्क लगाने साबून से हाथ धोने की समझाईस दी गई वही वाल पेटिग कर जागरुक किया ।गांव वालो ने बेवजह घर से नही निकले इसी का परिणाम है कि आज हमारा गांव करोना मुक्त गांव बन गया है ।

इधर मितानिन पूनिया बाई देवांगान और मीना बाई साहू का कहना है तिलई गांव कोरोना मुक्त होने के साथ हि अब लोगो को कोरोना टीका करण के समझाईस दी जा रही है और टीका करण केन्द्र मे पहुचकर टीका लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है ।गांव मे 80 प्रतिशत लोगो ने कोरोना टीका लगाया है ।

गांव के लोगो ने कोरोना मुक्त गांव के लिए टीकाकरण को कारगर मनाते हुए 80 फीसदी लोगो ने कोरोना का टीका लगाया है और अपने जीवन को सुरक्षित किया है ।

Advertisements

You cannot copy content of this page