back to top

राजनांदगाँव : महिला से छेड़छाड़,पति को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार…

महिला से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी को चन्द घंटे के भीतर भेजा गया सलाखों के पीछे
महिला को आते जाते रास्ते मेंदो माह से करता था परेशान ।
महिला एवं उसका पति को दिया था जान से मारने की धमकी।
राजनांदगाँव – प्रार्थीया थाना हाजिर आकर आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम का गजेन्द्र पटेल दो माह से प्रार्थिया को रास्ते में आने जाने के समय गंदी गंदी कमेंट कर छेड़खानी करता है। कभी रास्ता रोक लेता है कभी हाथ बांह पकड़ लेता है और अपने साथ गलत काम करने के लिये बोलता है। दिनांक 18.11.24 को शाम 5 बजे मैं तालाब से नहाकर अपने घर की ओर जा रही थी तभी सामने गजेन्द्र पटेल बैठा था

Advertisements

जो प्रार्थिया को अकेला आते देखकर सुनसान होने से रास्ता रोककर हाथ बांह पकड ़कर अश्लील शब्द बोलकर छेड़खानी करने लगा एवं मां बहन की गाली देने लगा फिर वह प्रार्थिया का हाथ छोड़कर अपने हाथ को फैलाया और उपर की ओर देखने लगा तब प्रार्थिया वहां से भागकर अपने घर गई। और अपने पति को उक्त घटना को बताई। दिनांक 20.11.24 को प्रार्थिया की पति रास्ते में गजेन्द्र पटेल से मिलने पर उसको बोले कि मेरे पत्नी के साथ क्यों छेड़खानी करते हो तब वह उसके साथ सीधे मारपीट करने लगा और तुम्हारा मर्डर कर दूंगा तुम्हे निपटा दूंगा कहकर उन्हे भी खुले आम धमकी दिया।

की प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अपराध क्रमाक 519/2024 धारा 296,126(2),74,75,78,351(3),115 बीएनएस की रिपोर्ट पर उक्त धारा सदर का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। कायमी की सुचना जिले के वरिष्ठ अधिकारीगण को अवगत कराया गया एवं श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय राजनांदगांव श्री मोहित गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राहुल देव शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र नायक के दिशानिर्देश पर थाना प्रभारी लालबाग निरीक्षक नवरतन कश्यप के नेतृत्व में दौरान विवेचना के आरोपी गजेन्द्र पटेल पिता मूलचंद पटेल उम्र 29 वर्ष निवासी किरगी थाना लालबाग जिला राजनांदगंाव को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किये जाने पर अपना जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
* उक्त कार्यवाही मे उप निरी0 गीतांजली सिन्हा, आर0 कमल किशोर, राजकुमार बंजारा की भूमिका सराहनीय रही ।*

Advertisements

You cannot copy content of this page