राजनांदगांव : छेड़छाड़ से परेशान होकर युवती ने जहर पीकर की आत्महत्या…

राजनांदगांव : जबरन संबंध बनाने की धमकी से परेशान होकर एक युवती ने जहर पीकर आत्महत्या कर ली । मृतका के परिजनों ने अब युवक के खिलाफ एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है । घुमका इलाके के भरकाटोला में रहने वाली मंजू वर्मा शहर के राजीव नगर में रहती थी। वह ऑटोमोबाइल शोरूम में काम करते थी ।

Advertisements


मृतिका के पिता ने आरोप लगाया है कि भरकाटोला गांव का चितेश्वरी वर्मा मंजू को लंबे समय से परेशान कर रहा था । उसे जबरन संबंध स्थापित करने का दबाव डालता था , मंजू के द्वारा मना करने पर वह उसे धमकी देता था।

29 मई को भी चितेश्वर मंजू से मिलने पहुंचा। जहां उसने मंजू के साथ छेड़खानी किया । इससे परेशान होकर मंजू ने जहर पी लिया ।चितेश्वरी ही मंजू को हास्पिटल लेकर पहुंचा । इलाज के दौरान 4 जून को मंजू की मौत हो गई।