back to top

राजनांदगांव: टीकाकरण में अच्छा कार्य करने वालों को मानपुर में किया गया पुरस्कृत…

राजनांदगांव 26 जून 2021। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के मार्गदर्शन में मानपुर विकासखंड में टीका महोत्सव मनाया गया। मानपुर तहसील के ग्राम भर्रीटोला में एक दिन में 550 व्यक्तियों का टीकाकरण कर कोविड-19 टीका महोत्सव मनाया गया।

Advertisements

तहसील में 2 हजार 212 व्यक्तियों का टीकाकरण हुआ। जिसमें प्रशासन के साथ ग्राम के सरपंच, सचिव, पटेल की अहम भूमिका रही। इस मौके पर प्रशासन की ओर से पुरस्कार स्वरूप प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया। अनुविभागीय अधिकारी मोहला राहुल कुमार रजक के नेतृत्व में तहसीलदार सुरेंद्र उर्वशा, सृजल साहू, जनपद सीईओ डीडी मांडले, बीएमओ गोविंद कौशिक, सेक्टर अधिकारी चंदन सिंह राजपूत, संकुल समन्वयक हरी के साथ शिक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मितानिनो की अहम भूमिका रही।

मोहला विकासखंड में टीकाकरण त्यौहार में 1903 टीकाकरण किया गया। मोहला टीम अनुभविभागीय अधिकारी राजस्व राहुल रजक, तहसीलदार मोहला कुलदीप ठाकुर, जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जी एल चुरेन्द्र, ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. कोवाची, ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर संतोष चंदेल, समस्त ब्लॉक के डॉक्टर, नर्स, सेक्टर ऑफिसर, ग्राम पंचायत सचिव, संकुल समन्वयक, शिक्षक, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पटवारियों, पटेलो, कोटवारों की महत्वपूर्ण भूमिका रही एवं सभी का योगदान सराहनीय रहा।

Advertisements

You cannot copy content of this page