back to top

राजनांदगांव: महापौर ने किया महिला टीक फीट जीम का उद्घाटन…

राजनांदगांव। सहदेव नगर रोड में महिलाओें के फिटनेस के लिये महिला टीक फीट जीम का निर्माण डॉ. अराधना टोप्पों के द्वारा किया गया है, जिसका महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख द्वारा उद्घाटन किया गया।

Advertisements

उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता पूर्व महापौर नरेश डाकलिया ने किया एवं महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती रोशनी सिन्हा, पूर्व पार्षद श्रीमती माया शर्मा तथा डॉ. दिवाकर एवं समाजसेवी जग्गी ग्रोवर विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम में अतिथियों ने फीता काटकर महिला टीक फीट जीम का उद्घाटन किया। जीम में प्रशिक्षकों ने फिटनेस के लिये प्रदर्शन भी किये।

महापौर श्रीमती देशमुख ने जीम खोलने पर बधाई देते हुये कहा कि आज के इस व्यस्तम जीवन में शरीर को स्वस्थ्य रखने की अत्यंत आवश्यकता है। टीक फीट जीम खुलने से महिलाओं की फिटनेस के लिये एक अच्छा स्थान मिल जायेगा। क्योकि महिलाये परिवारिक एवं अन्य कार्यो के कारण अपने शरीर का ध्यान नहीं रख पाती जिससे उन्हें परेशानी भी उठानी पडती है। जीवन के खुल जाने से महिलाओं को स्वस्थ्य रहने का माध्यम बन जायेगा।

पूर्व महापौर डाकलिया, महिला अध्यक्ष श्रीमती रोशनी सिन्हा ने भी जीम खोलने पर शुभकामनाएं देते हुये महिलाओं के स्वस्थ्य रहने के लिये एक अच्छा माध्यम बताया।

Advertisements

You cannot copy content of this page