back to top

राजनांदगांव : युवा देश का भविष्य एवं आपार ऊर्जा का स्रोत – सैय्यद अफज़ल….


राजनांदगांव छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष जितेंद्र उदय मुदलियार एवं अन्य सदस्यों के पदभार ग्रहण कार्यक्रम समारोह में शामिल हुए जिला व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सैय्यद अफज़ल अली ने कहा की प्रदेश के मुखिया माननीय भूपेश बघेल जी ने छत्तीसगढ़ की प्रगति में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में जितेंद्र मुदलियार (जीतू)को जो जिम्मेदारी दी है उसमें वह सफल होकर युवाओं के रोज़गार संबंधित सकारात्मक दिशा प्रदान करेंगे ।

Advertisements


युवा पीढ़ी देश का भविष्य है हम इनके सर्वागीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है, राज्य सरकार छत्तीसगढ़ के युवाओं की आकांक्षाओ अपेक्षाओ, और आवश्कताओं के अनूरूप नई नीति का सृजन कर रही है युवाओं की भागीदारी से ही युवा नीति का निर्माण होगा।


छत्तीसगढ़ शासन के नवनियुक्त युवा आयोग के अध्यक्ष जितेंद्र उदय मुदलियार रायपुर में दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम भवन में शपथ ली इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सैय्यद अफज़ल अली,उत्तर ब्लाक के अध्यक्ष आसिफ़ अली,शहर कांग्रेस कमेटी व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संजय रिझवानी,उपाध्यक्ष खिलेश्वर पाल,उपाध्यक्ष जसीम अहमद, सफ़दर खान,सहित व्यापार प्रकोष्ठ,के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कांग्रेसजन एवं कार्यकर्त्ता मौजूद रहें।

Advertisements

You cannot copy content of this page