back to top

राजनांदगांव : शहर के श्रमिक बाहुल्य क्षेत्र लखोली राजीव नगर मे सैनेटरी पैड वितरण कर स्वच्छता और स्वस्थ शरीर जीवन शैली का संदेश दिया…

राजनांदगांव – अपने नाम के अनुरूप ही अपने प्रयासों से अच्छे कार्यों की शुरुआत करने वाली शहर की सेवाभावी संस्था आरंभ एक प्रयास अपनी स्थापना की दूसरी वर्षगांठ मना रही है। इस दौरान संस्था के द्वारा तीन दिवसिय  कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसके तहत कोरोना से बचाव के लिए जन जागरूकता,  टीकाकरण , नारी शक्ति का सम्मान, कोरोना वारियर्स का सम्मान और निम्न वर्ग के बच्चों के लिए छात्रवृत्ति, सेनेटरी पैड वितरण सहित रक्तदान और नेत्रदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

Advertisements

अपनी स्थापना के दूसरे वर्ष की शुरुआत करते हुए महिलाओं के उत्थान के लिए सतत प्रयासरत आरंभ एक प्रयास संस्था ने आज लखोली क्षेत्र के राजीव नगर पहुंचकर महिलाओं को सेनेटरी पैड का वितरण किया और उन्हें सेनेटरी पैड के उपयोग के फायदे भी बताएं। इस दौरान संस्था की सदस्य खुशी सोनछात्रा और सुरभि अग्रवाल ने महिलाओं से कहा कि माहवारी के दौरान कपड़े का उपयोग करना हानिकारक साबित होता है, इससे कई समस्याएं भी उत्पन्न होती है। आरंभ एक प्रयास संस्था के द्वारा सेनेटरी पैड वितरण और उसके फायदे बताए जाने के बाद वार्ड की महिलाओं ने संस्था का आभार व्यक्त किया।

आरंभ एक प्रयास संस्था के द्वारा विगत 2 वर्षों में ही कई जन कल्याणकारी कार्य किए गए हैं। कोरोना काल में मास्क, सैनिटाइजर, फेश शील्ड, सुखा राशन वितरण कर लोगों को राहत पहुंचाई गई, तो वही संस्था के द्वारा महिलाओं के लिए समय-समय पर स्वास्थ्य शिविर, स्तन कैंसर निदान शिविर लगाया जाता रहा है। संस्था के सदस्यों ने कहा कि वे इन कार्यों को करने के लिए किसी से मदद नहीं लेती बल्कि अपने घर की बचत रूपयों से ही वह सभी कार्य कर रही हैं।

चंद महिलाओं को लेकर शुरू की गई, आरंभ एक प्रयास संस्था अपने बेहतर कार्यों की वजह से आज राजनंदगांव जिले भर में महिलाओं के बीच लोकप्रिय हो गई है और इस संस्था में अब कई महिलाएं भी जुड़ चुकी है जो महिलाओं की निस्वार्थ सेवा में लगी हुई है।

Advertisements

You cannot copy content of this page