back to top

राजनांदगाँव : चिकित्सा शिक्षा मे देश के पिछडावर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण मिलने पर राजनांदगाँव भाजपा पिछडा वर्ग ने किया स्वागत….

राजनांदगाँव – चिकित्सा शिक्षा मे देश के पिछडा वर्ग को आरक्षण  देने की मांग लम्बे समय से की जा रही थी ।लेकिन विभिन्न कारणो से यह मामला अटका हुआ था लेकिन देश के प्रधानमंत्री  नरेन्र्द मोदी ने बीते दिनो चिकित्सा शिक्षा मे  पिछडा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा की है जिसका भारतीय जनता पार्टी  पिछडा वर्ग प्रकोष्ठ राजनांदगांव ने स्वागत किया है। और देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करने शहर मे रैली निकाली है ।

आभार रैली भाजपा कार्यालय से शुरु होकर शहर के विभिन्न मार्गो चौक चौराहो से गुजरते हुए मानव मंदिर चौक पहुची इस अवसर पर भाजपा पिछडा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाअध्यक्ष शिव वर्मा ने  देश के प्रधानमंत्री व्दारा पिछडा वर्ग मेडीकल के छात्र छात्राओ को 27 प्रतिशत आरक्षण देने के फैसले को ऐतिहासिक निर्णय बताया  है जिससे देश के 54 प्रतिशत पिछडा वर्ग के छात्र छात्राओ का मेडीकल के क्षेत्र मे जाने का मार्ग प्रस्तत होगा उन्होने इस घोषणा का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया है ।

केन्द्र सरकार ने शैक्षणिक सत्र 2021-22 से स्नातक एवं स्नातकोत्तर चिकित्सा एवं दंत पाठ्यक्रमों में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 27 प्रतिशत और आर्थिक रूप से कमजोर तबके  के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण की घोषणा की है।

Advertisements

You cannot copy content of this page