राजनांदगांव: नवागांव गौठान में नगर निगम ने किया हरेली महोत्सव का आयोजन, स्वच्छता दीदीयोें ने पारंपरिक खेलो में लिया हिस्सा…

राजनांदगांव 8 अगस्त। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश में हरेली त्यौहार गौठानों में मनाये जाने दिये गये निर्देश के अनुक्रम में नगर निगम राजनांदगांव ने महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख की उपस्थिति में नवागांव गौठान में हरेली महोत्सव का आयोजन किया। महोत्सव में एस.एल.आर.एम. सेन्टर की स्वच्छता दीदीयों ने छत्तीसगढ़ की पारंपरिक खेल गेडी, फुगड़ी, रस्सा कसी आदि खेलों में उत्साह से भाग लिया।

Advertisements

कार्यक्रम में छ.ग. आयोग व मंडल में राजनांदगांव के नव नियुक्त अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों छ.ग. अंत्यावसायी वित्त विकास निगम के अध्यक्ष धनेश पाटिला, छ.ग. युवा आयोग के अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार, जिला सहकारी केन्द्रीय बैक के अध्यक्ष नवाज खान, गौसेवा आयोग के उपाध्यक्ष मन्ना यादव, छ.ग. खादी ग्रामोद्योग के सदस्य श्रीकिशन खण्डेलवाल, छ.ग. अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य हफीज खान का नगर निगम द्वारा सम्मान किया गया।

इस अवसर पर निगम अध्यक्ष श्री हरिनारायण पप्पू धकेता, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री कुतबुद््दीन सोलंकी, पूर्व निगम अध्यक्ष श्री रमेश डाकलिया, पूर्व शहर अध्यक्ष श्री रमेश राठौर, वरिष्ठ पार्षद व शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री कुलबीर छाबड़ा, उत्तर ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष श्री आशीफ अली के अलावा महापौर परिषद के प्रभारी सदस्यगण, पार्षदगण, नामांकित पार्षदगण विशेष रूप से उपस्थित थे। अतिथियों ने स्वच्छता दीदीयों द्वारा बनाये गये छत्तीसगढ़ी व्यंजनों के स्टालो का निरिक्षण किया एवं गेड़ी चढकर, नारियल फेककर पारंपरिक खेलों का शुभारंभ किया।

हरेली महोत्सव का शुभारंभ अतिथियों द्वारा कृषि औजारों का पूजा कर किया गया। तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, उपायुक्त श्री सुदेश कुमार सिंह, गोधन न्याय योजना के सह प्रभारी श्री संदीप तिवारी, उप अभियंता श्री हरिशंकर वर्मा, वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक श्री राजेश मिश्रा, स्वच्छता निरीक्षक श्री दीपक श्रीवास्तव सहित स्वच्छता दीदीयों ने पुष्पगुच्छ से किया। महोत्सव में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल गेड़ी, रस्सी कसा,फुगडी, कुर्सी दौड, भौरा, नारियल फेक, में स्वच्छता दीदीयों ने भाग लेकर अच्छे खेल का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुये छ.ग. अंत्यावसायी वित्त विकास निगम के अध्यक्ष श्री धनेश पाटिला ने हरेली त्यौहार की बधाई देते हुये कहा कि छत्तसगढ़ में हो रहे लुप्त त्यौहारों को जीवित रखने एवं नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी, छत्तीसगढ़ की संस्कृति को संवारने का कार्य हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी ने किया, इसके लिये मैं उनका हृदय से आभार व्यक्त करता हॅॅू। उन्होंने पीछले वर्ष आज ही के दिन गोधन न्याय योजना लागू कर किसानों को आत्म निर्भर बनाने का काम किया है। मैं महापौर सहित निगम परिवार को धन्यवाद देता हूॅ कि उन्हांेने हमारा सम्मान किया। उन्होंने कहा कि हम सबको छत्तीसगढ़ के विकास में मिल जुलकर कार्य करना है, तभी हमारा सम्मान पूरा होगा।

जिला सहकारी केन्द्रीय बैक के अध्यक्ष श्री नवाज खान ने कहा कि खुबचंद बघेल, वासुदेव चंद्राकर सहित वरिष्ठ नेताओं ने छत्तीसगढ़ राज्य बनाने में योगदान दिया, पर छत्तीसगढ़ को संवारने इसकी चिन्हारी, संस्कृति, कला एवं त्यौहारों को मूल रूप में मनाने, छ.ग. के स्वाभिमान को जगाने का काम हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी ने किया, जिसके लिये उनका हृदय से आभार व्यक्त करते है। आज के इस हरेली तिहार के अवसर पर अच्छा आयोजन के लिये मैं महापौर एवं उनकी टीम का आभार व्यक्त करता हूूॅ। स्वच्दता दीदीयों को विशेष रूप से बधाई, जिनके कारण हमारा शहर स्वच्छ एवं साफ होता है।

छ.ग. युवा आयोग के अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार ने हरेली तिहार की बधाई देते हुये कहा कि हमारे मुख्यमंत्री जी की सोच छत्तीसगढ़ की परम्परा को बनाये रखना है। उनकी सोच छत्तीसगढ़ के निम्न वर्ग के लोगों को आर्थिक रूपे से सुदृण कराना है। उन्होंने कहा कि आज के इस सम्मान एवं गरिमामय आयोजन के लिये मैं आप लोगों का हृदय से आभार व्यक्त करता हॅॅू।

महापौर श्रीमती हेमा देशमुख ने अपने संबोधन में हरेली तिहार की बधाई देते हुये कहा कि हमारे मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी ने छत्तीसगढ़ के तिहार, परंपरा व्यंजन को देश विदेश में स्थान दिलाकर छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है। उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को 11 राष्ट्रीय पुरूस्कार मिले, जिसके लिये मै उन्हें बधाई देती हूॅ। आज ही के दिन गोधन न्याय योजना प्रारंभ हुआ, जिसके तहत गोबर से खाद बनाकर महिला स्व सहायता समूह एवं स्वच्छता दीदी आत्मनिर्भर बन रहे है। उनके द्वारा गोबर से कम्पोस्ट एवं सुपर कम्पोस्ट बनाया जा रहा है जो उन्नत कृषि का माध्यम बन रहा है। आज अमेजान के माध्यम से ऑनलाईन वर्मी खाद का विक्रय हो रहा है और लोग घर बैठे खाद मगाकर लाभ ले रहे है। मैं आज सभी अतिथियों का उपस्थित पर आभार व्यक्त करती हूॅ।

कार्यक्रम में गौसेवा आयोग के उपाध्यक्ष श्री मन्ना यादव, छ.ग. खादी ग्रामोद्योग के सदस्य श्री श्रीकिशन खण्डेलवाल, छ.ग. अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य श्री हफीज खान, वरिष्ठ पार्षद श्री कुलबीर छाबड़ा ने भी हरेली पर्व की शुभकामनाएं देते हुये अपने संबोधन में छत्तीसगढ़ के त्यौहारों को संवारने तथा हरेली, तिजा, विश्व आदिवासी दिवस, छट पर्व जैसे त्यौहारों में छुट्टी घोषित कर छ.ग. का मान बढाने पर मुख्यमंत्री को साधुवाद देते हुये हरेली त्यौहार पर इस प्रकार का कार्यक्रम आयोजित करने एवं सम्मान करने पर महापौर सहित निगम परिवार को धन्यवाद दिया।

कार्यक्रम में महापौर, निगम अध्यक्ष, आयुक्त एवं पार्षदों ने सभी उपस्थित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सदस्यों का साल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। तत्पश्चात परंपरिक खेलो में भाग लेकर स्वच्छता दीदीयों ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। जिनमें नारियल फेक में मिल चाल एस.एल.आर.एम. सेन्टर की प्रेमा सोनकर प्रथम, पेन्ड्री की मंजू छेदैया द्वितीय, फुगड़ी में मोहारा की चम्पा निषाद प्रथम व मोहारा की हिरेन्द्री निषाद द्वितीय, कुर्सी दौड में मोहारा की चम्पा निषाद प्रथम व नवागांव की कामिनी द्वितीय, गेड़ी में पेन्ड्री की मंजू छेदैया प्रथम व मोहारा की चम्पा निषाद द्वितीय, भौरा में रेवाडीह की अनिता फांसीस प्रथम व मोहारा की चम्पा निषाद द्वितीय, सस्सा कसी में मोहारा एस.एल.आर.एम. सेन्टर की टीम प्रथम व नवागांव की टीम द्वितीय स्थान प्राप्त करी।

साथ ही पारंपरिक व्यंजन में नवागांव एस.एल.आर.एम. सेन्टर विजयी रही। जिन्हें अतिथियो द्वारा पुरूस्कृत किया गया। महोत्सव में गोधन न्याय योजना व गौठान के संबंध में संगोष्ठी सभा भी आयोजित की गयी। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन निगम अध्यक्ष श्री हरिनारायण पप्पू धकेता ने एवं संचालन श्री मिलन कुमार साहू ने किया। हरेली महोत्सव में जनप्रतिनिधि, वार्डवासी तथा स्वच्छता दीदीया उपस्थित थी।