back to top

राजनांदगांव: पुलिस अधीक्षक कार्यालय मे ली गई सद्भावना दिवस की शपथ…

राजनांदगांव- आधुनिक भारत के निर्माता, युवाओं के आदर्श व भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी की जयंती दिनांक 20 अगस्त को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जाता है।

इस वर्ष 20 अगस्त को शासकीय अवकाश होने से शासकीय कार्यलयों में दिनांक 19.08.2021 को सद्भावना दिवस की सपथ दिलाई गई इसी परिप्रेक्ष में कार्यालय पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सद्भावना दिवस की प्रतिज्ञा दिलाई जिसमें भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करने तथा सभी प्रकार के मतभेद सुलझाने की प्रतिज्ञा ली गई।

शपथ में कहा गया है कि “मैं प्रतिज्ञा करता/करती हूं कि मैं जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना सभी भातरवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करूंगा/करूंगी। मैं पुनः प्रतिज्ञा करता/करती हॅू कि मैं हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाउंगा/सुलझाउंगी। इस अवसर पर पुलिस कार्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page