back to top

सूरजपुर : खड़गवांकला आंगनबाड़ी केंद्र के पोषण वाटिका में हो रहा हरी सब्जियों का उत्पादन, बच्चों के भोजन में किया जा रहा शामिल….

सूरजपुर/27 अगस्त 2021महिलाओं और बच्चों के विकास एवं उनके स्वास्थ्य को बेहतर रखने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा लगातार पोषण को बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देशन, जिला पंचायत सीइओ श्री राहुल देव के मार्गदर्शन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री चंद्रबेश सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में जिले की सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में पोषण वाटिकाएं बनाई गई हैं। इन पोषण वाटिकाओं में आंगनबाड़ी परिसर में ही मुनगा, लाल भाजी, पालक भाजी, सहित अन्य पौष्टिक साग-सब्जी व फल उत्पादित किया किए जा रहे हैं। उत्पादित पौष्टिक साग-सब्जियों और फल को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा हितग्राही बच्चों और महिलाओं के पोषण स्तर में बढ़ोत्तरी के लिए उन्हें आहार के रूप प्रदान किया जा रहा है।

Advertisements

  इसी कड़ी में आंगनबाड़ी केंद्र खड़गवांकलां बिचपारा, विकासखण्ड प्रतापपुर में आकर्षक पोषण वाटिका निर्मित की गई है जिससे उत्पादित हरी सब्जियों को बच्चों के भोजन में शामिल कर उनके पोषण में वृद्धि की जा रही है। केंद्र की सहायिका नीलम जायसवाल बताती हैं कि महिला एवं बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक नीलमणि लकड़ा के द्वारा बीज वितरण किया गया था जिसे पोषण वाटिका में रोपण कर पर्याप्त देखरेख किया गया। वर्तमान में बरबट्टी और भिंडी के पौधों से सब्जियां प्राप्त हो रही हैं जिन्हें बच्चों के खाने में सम्मिलित कर उन्हें सुपोषित करने का कार्य किया जा रहा है।

       आपको बतादें की कुपोषण के प्रति जागरूक करने के साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा गृह भेंटकर लोगों को अपने घरों में बाड़ियां तैयार करने और उनमें पौष्टिक साग-सब्जी लगाए जाने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। जिससे बच्चों को ताजा और बेहतर आहार उपलब्ध हो ओर वे कुपोषण के शिकार न हो। इस विशेष प्रयास से न सिर्फ बच्चों के पोषण स्तर में सकारात्मक असर हो रहा है, बल्कि माताओं को भी पौष्टिक आहार मिलने लगा है। जो कुपोषण दूर करने में काफी सहायक है।

Advertisements

You cannot copy content of this page