back to top

राजनांदगांव: बस भाड़े में वृद्धि से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ी, कवर्धा -100, रायपुर -115, दुर्ग- 70, खैरागढ़- 50 रू….

राजनांदगांव- सरकार द्वारा बस यात्री किराए में 25 फ़ीसदी बढ़ोतरी किए जाने के बाद अब शहर से होकर गुजरने वाले बस यात्रियों को हर जगह के लिए अतिरिक्त किराया देना होगा। सरकार ने बस संचालकों की मांग पर यात्री किराए में 25 फ़ीसदी बढ़ोतरी कर दी है शहर से होकर रोजाना राजनांदगांव, कवर्धा, डोंगरगढ़, रायपुर, डोंगरगढ़, दुर्ग, लांजी (मध्य प्रदेश) सहित हैदराबाद, पुणे, नागपुर, आदिलाबाद, सागर के लिए बसों का संचालन होता है किराया बढ़ाए जाने के बाद यात्रियों की जेब फिर से हल्की होगी तो दूसरी ओर इससे दैनिक आना जाना करने वाले यात्रियों को भी अतिरिक्त खर्च करना पड़ेगा।

Advertisements

You cannot copy content of this page