back to top

राजनांदगांव : कलेक्टर स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था को परखने छुरिया विकासखंड के सुदूर वनांचल ग्राम भर्रीटोला एवं खोभा के स्कूल पहुंचे…

कलेक्टर ने बच्चों से पूछे प्रश्र, बच्चों ने दिया तत्परतापूर्वक जवाब

Advertisements

ग्राम खोभा के पूर्व माध्यमिक शाला में शिक्षक की अनुपस्थिति पर कार्रवाई करने के दिए निर्देश

राजनांदगांव – कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा आज स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था को परखने छुरिया विकासखंड के सुदूर वनांचल ग्राम भर्रीटोला एवं खोभा के शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला पहुंचे। कलेक्टर ने ग्राम भर्रीटोला के प्राथमिक शाला में कक्षा पांचवीं के बच्चों से हिन्दी विषय के प्रश्र पूछे। उन्होंने बच्चों से रोबोट क्या होता है, सड़क बनाने में किन-किन सामग्रियों की आवश्यकता होती है तथा सड़क और पगडंडी में अंतर जैसे प्रश्र पूछे। जिसका बच्चों ने तत्परतापूर्वक जवाब दिया। बच्चों के उत्तर एवं उनकी हाजिर जवाबी से कलेक्टर प्रसन्न हुए और बच्चों को शाबासी दी।

उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढऩे के लिए लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने पूर्व माध्यमिक शाला के कक्षा आठवीं में दीवार पर लगे मैप से संबंधित प्रश्र पूछे। उन्होंने शिक्षक से कहा कि बच्चों को विश्व मानचित्र के बारे में बताएं।कलेक्टर ने ग्राम खोभा के शासकीय प्राथमिक शाला के कक्षा पांचवीं के बच्चों से पहाड़ा पूछा। इस दौरान उन्होंने पूर्व माध्यमिक शाला में शिक्षकों की जानकारी और उपस्थिति पंजी की जांच की। शिक्षक अनुपस्थित पाए जाने पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिक्षकों द्वारा लापरवाही करने पर कार्रवाई होगी। स्कूल में शिक्षक बच्चों को गुणवत्तापूर्वक अध्ययन कराएं। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री लोकेश चंद्राकर, एसडीएम डोंगरगांव श्री हितेश पिस्दा, जनपद सीईओ श्री प्रतीक प्रधान, तहसीलदार श्री भरतलाल ब्राम्हे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page