back to top

राजनांदगांव: प्रदेश मे बेटियां एवं महिलाएं कही भी सुरक्षित नही रोज हो रही दुष्कर्म की घटनाएं – डॉ रेखा मेश्राम…


राजनांदगांव । भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ रेखा मेश्राम ने प्रदेश मे हो रही छेड़छाड़, दुष्कर्म एवं लूट की घटनाओ पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश की सरकार महिलाओ एवं बेटियो के साथ हो रही घटनाओ को रोकने मे पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है। छ ग अपराध का गढ़ बनते जा रहा है जिसमे महिलाए कही भी सुरक्षित नही है ।

Advertisements

छ ग के जशपुर मे मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है जिसमे जशपुर जिले मे राजीव गाँधी शिक्षा मिशन द्वारा संचालित समर्थ दिव्यांग केंद्र मे केयरटेकर और चौकीदार ने नशे की हालत मे यहाँ रहने वाली दिव्याग बच्चियो के साथ मार पीट और अनाचार जैसी गंभीर घटना को अंजाम दिया है।

बच्चिया खुद को बचाने के लिए यहां वहां भागती रही नशे का ऐसा सुरूर कि दिव्यागॅ बच्चियों को भी नही छोड रहे नशेडी वह्शी। इसी घटना को लेकर प्रदेश के आव्हान पर जिलामुख्यालय राजनांदगांव मे जिलाध्यक्ष मधुसूदन यादव के मार्गदर्शन मे 1/10/2021 को भाजपा महिला द्वारा प्रदेश की गूंगी बहरी और भ्रष्ठ सरकार के खिलाफ जिलाध्यक्ष किरणसाहु के नेतृत्व मे महिला मोर्चा की बहनो द्वारा मुख मे काली पट्टी बांधकर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

महिला मोर्चा की महामंत्री पारुल जैन एवं देवकुमारी साहु ने सभी महिला मोर्चा की बहनो से अधिक से अधिक संख्या मे उपस्थित होने की अपील की है उक्त जानकारी महिला मोर्चा की जिले की मीडिया प्रभारी पूनम शर्मा ने दी।

Advertisements

You cannot copy content of this page