back to top

रायपुर : मुख्यमंत्री ने लालबाग मैदान में हाई मास्ट लाइट का लोकार्पण…

मुख्यमंत्री ने युवोदय के वॉलिंटियर्स के साथ बॉलीबाल खेल में हाथ आज़माया, किया उनका उत्साहवर्धन

Advertisements

रायपुर, 18 अक्टूबर 2021मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल दो दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान कल रात जगदलपुर शहर के ऐतिहासिक लालबाग मैदान में 87 लाख 37 हजार रूपये की लागत से  स्थापित की गई हाईमास्ट लाइट का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री और विधायकों ने युवोदय के वॉलिंटियर्स के साथ बॉलीबाल खेल में हाथ आज़माया और युवाओं का उत्साहवर्धन किया।

इस दौरान बस्तर जिले के प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा, सांसद श्री दीपक बैज एवं राज्य सभा सांसद श्रीमती फूलोदेवी नेताम,संसदीय सचिव श्री रेखचन्द जैन,  विधायक कोंडागाँव श्री मोहन मरकाम, हस्त शिल्प बोर्ड के अध्यक्ष श्री चंदन कश्यप, विधायक बीजापुर विधायक श्री विक्रम मण्डावी, विधायक दंतेवाडा श्रीमती देवती कर्मा, विधायक चित्रकोट श्री राजमन बेंजाम, महापौर श्रीमती सफीरा साहू, क्रेडा के अध्यक्ष श्री मिथलेश स्वर्णकार  सहित अन्य जनप्रतिनिधि  एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page