back to top

राजनांदगांव : अज्ञात कारण से युवक ने बाथरूम में लगाई फांसी…

राजनांदगांव / खैरागढ़ ब्लॉक के वनांचल ग्राम महुआढार में केयर टेकर का काम करने वाले 46 वर्षीय युवक ने अपने घर के बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । उसने आत्महत्या क्यों की इसके कारण का पता नहीं चल पाया है । फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।

Advertisements


गातापार पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दुर्ग निवासी सुनील महोबिया पिता जगदीश प्रसाद 46 वर्ष विगत कुछ वर्षों से ग्राम महुआढार में गोविंद राज नायडू के खेतों का देखरेख का काम करता था और वही निवास करता था गुरुवार 21 अक्टूबर की अलसुबह बाथरूम करने गया और खिड़की पर वायर से फंदा बनाकर फांसी पर झूल गया । काफी देर तक सोने के लिए वापस नहीं लौटने पर उसके पुत्र ने वह बाथरूम के दरवाजे को खटखटाया लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था जिसके बाद बालक ने खिड़की से देखा तो उसके पिता फांसी पर झूलते मिले ।

बालक ने मामले की जानकारी आसपास के रहवासियों को दी जिसके बाद ग्रामीणों ने महुआ ढार स्थित बेस कैंप के जवानों को इसकी सूचना दी कैंप के जवानों को इसकी सूचना गातापार थाने को मामले की जानकारी दी । मामले की जानकारी होने के बाद गातापार जंगल पुलिस गांव पहुंची और मृतक के परिजनों के समक्ष मृतक का पंचनामा बनाकर शव को खैरागढ़ सिविल अस्पताल भेजा जहां डाक्टरों के द्वारा शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया । फिलहाल गातापार जंगल पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच में लिया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page