back to top

राजनांदगांव: ग्राम महराजपुर में किसान गोष्ठी एवं घुरूवा त्योहार का हुआ आयोजन…

राजनांदगांव 26 अक्टूबर 2021। छुरिया विकासखंड के ग्राम महराजपुर के गौठान में किसान गोष्ठी एवं घुरूवा त्योहार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खरीफ फसलों के प्रबंधन एवं रबी फसलों, उद्यानिकी फसलों, मछली पालन, मशरूम उत्पादन, घुरूवा उन्नयन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही फसलों को कीट व्याधी से बचाने के लिए जैविक कीटनाशक नीमास्त्र, ब्रह्मास्त्र, वेस्ट डिकॉम्पोजर बनाने की विधि के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में किसानों को वेस्ट डिकॉम्पोजर घोल का वितरण किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जनपद सदस्य चुम्मन साहू उपस्थित थे।

इस अवसर पर लादू राम तुमरेकी, उपसंचालक कृषि जीएस धु्रव, डिप्टी प्रोजेक्ट डायरेक्टर राजू साहू, वरिष्ठ कृषि अधिकारी विकासखण्ड छुरिया जीपी सहाड़े, कृषि विकास अधिकारी बीपीशिवारे, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी संतोष साहू, बीटीएम हरीश देवहारि, मत्स्य अधिकारी संदीप साहू, उद्यान अधिकरी जीएस राणा, पशुपालन विभाग से श्रीमती पुष्पलता खांडे, सरपंच थानसिंग कंवर, पूर्व सरपंच उमेंद सिंग कंवर, पंच श्याम सुंदर साहू ,सचिव कुंजराम यादव, स्व सहायता समूह की महिलाएं, कृषक नरसिंग कंवर, सेवाराम, केशव साहू, राधेलाल एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page