back to top

राजनांदगांव : कलेक्टर ने राज्योत्सव की तैयारियों का लिया जायजा…

  • मंच, बैठक व्यवस्था एवं अन्य तैयारियों के संबंध में दिए आवश्यक निर्देश
  • गढ़कलेवा के स्टाल में छत्तीसगढ़ी लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठा पाएंगे जनसामान्य
  • स्टाल में शासकीय योजनाओं तथा उपलब्धियों की मिलेगी जानकारी
  • बिहान की स्टाल में मिलेगी दीपावली की सजावट सामग्री

राजनांदगांव – कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने आज पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम एवं परिसर में राज्योत्सव की तैयारियों का जायजा लिया। कलेक्टर ने वहां शासकीय योजनाओं पर आधारित विभिन्न विभागों द्वारा लगाए जाने वाले स्टाल के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्टाल में महिला स्वसहायता समूह के सामग्री, दीपावली पर्व के लिए आवश्यक सजावटी सामग्री, बांसशिल्प एवं हस्तशिल्प का स्टाल लगाएं। उन्होंने गढ़कलेवा के छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का स्टाल लगाने के लिए कहा। कृषि विभाग के स्टाल में शहद, सीताफल, रागी एवं अन्य उत्पाद भी प्रदर्शनी में रखे।

Advertisements

उन्होंने मंच, बैठक व्यवस्था एवं अन्य तैयारियों की जानकारी ली। परिसर में साफ-सफाई एवं सजावट करने के लिए कहा। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री लोकेश चंद्राकर, एसडीएम राजनांदगांव श्री अरूण वर्मा एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
गौरतलब है कि इस बार राज्योत्सव के अवसर पर जनसामान्य गढ़कलेवा के स्टाल में छत्तीसगढ़ी लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठा पाएंगे। सभी स्टाल में नागरिकों को शासकीय योजनाओं तथा उपलब्धियों की जानकारी मिलेगी।

महिला स्वसहायता समूह के स्टाल में दीपावली की सजावट के लिए सामग्री विक्रय के लिए उपलब्ध रहेंगे। वहीं राज्योत्सव में कृषि, उद्यानिकी, नगर निगम, महिला एवं बाल विकास विभाग, जनसंपर्क विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, शिक्षा विभाग, पुलिस विभाग, वन विभाग, मत्स्य पालन, पशु चिकित्सा, अनुसूचित जाति एवं जनजाति विभाग, सहकारिता एवं श्रम विभाग, क्रेडा विभाग, आयुष विभाग द्वारा स्टाल लगाया जाएगा।

Advertisements

You cannot copy content of this page