back to top

राजनांदगांव : कलेक्टर ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किसानों को मिली राशि के आहरण में दिक्कत न हो इसके लिए सभी एसडीएम को बैंक में व्यवस्था बनाये रखने के दिए निर्देश…

राज्योत्सव से अब तक किसानों ने 72 करोड़ 78 लाख रूपए की राशि अंतरित की

Advertisements

अधिकांश किसानों ने राशि के आहरण के लिए एटीएम कार्ड का उपयोग किया

राजनांदगांव कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किसानों को तीसरी किश्त में मिली राशि के आहरण में दिक्कत न हो इसके लिए सभी एसडीएम को बैंक में व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर लगातार बैंक का दौरा कर व्यवस्था की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री द्वारा 1 नवंबर को राशि अंतरण के बाद काफी बड़ी संख्या में किसानों को राशि मिली है। देर रात तक इसके लिए कार्य किया जा रहा है।

इस दीपावली पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत तीसरी किश्त की राशि जिले के 1 लाख 86 हजार 475 किसानों के खाते में 123 करोड़ 90 लाख रूपए की राशि अंतरित की थी। राज्योत्सव से अब तक किसानों ने 72 करोड़ 78 लाख रूपए की राशि अंतरित की है। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित राजनांदगांव द्वारा 26 शाखाओं के माध्यम से वितरण किया गया। जिले के किसानों में दीपावली के समय यह राशि मिलने से हर्ष व्याप्त रहा। आज अधिकांश किसानों ने राशि के आहरण के लिए एटीएम कार्ड का उपयोग किया।

Advertisements

You cannot copy content of this page