
राजनांदगांव जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र के बच्चों ने बास्केटबॉल में उची उडा़न भरी है और अन्तर्राष्ट्रीय बास्केट में अपनी एक नई पहचान बनाई है । इन पांचो खिलाडियो का खेल कोटा मे रेलवे मे चयनीत हुआ है ।
राजनांदगांव जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र मोहला-मानपुर सहित अम्बिकापूर सरगुजा जिलों के पांच बास्केटबॉल खिलाड़ियों ने खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करते हुए अन्तर्राष्ट्रीय बास्केटबॉल में अपनी अलग पहचान बनाई है और राष्ट्रीय पुरुस्कार के लिए चयनीत हुई है। बुधवार को इन खिलाडि़यो सहित कोच को केन्द्रीय खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अनुराग ठाकुर राष्ट्रीय पुरुस्कार से सम्मानित किया है ।

इन खिलाडि़यो ने भारतीय खेल प्राधिकरण में प्रशिक्षण प्राप्त कर राष्ट्रीय एवं अन्तराष्ट्रीय बास्केटबाल में अपने उत्कृष्ठ खेल का प्रदर्शन करते हुए देश का परचम लहराया है और कई मेडल जीते है। राष्ट्रीय पुरुस्कार के लिए चयनीत होने वाले अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी निशा कश्यप, अनूपा तिर्की, सुलोचना तिग्गा, बबीता तिग्गा और सुनयना निषाद शामिल है। इसी तरह भारतीय खेल प्राधिकरण के प्रशासक के राजेश्वर राव को उत्कृष्ट कोच के लिए सम्मानित किया गया है। अपने चयनित होने पर खिलाड़ियों और कोच ने हर्ष व्यक्त किया है।
नई दिल्ली में बुधवार को केन्द्रीय मंत्री खेलमंत्री इन खिलाडि़यो को राष्ट्रीय पुरुस्कार से सम्मानित किया है राजनंदगांव सहित विभिन्न जिलों के इन खिलाड़ियों का चयन होने पर बास्केटबॉल के अन्य खिलाड़ियों में हर्ष व्याप्त है।









































