राजनांदगांव : कुमर्दा मे आयोजित किसान सम्मान समारोह : जल सांसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे ने पशु कृषि मत्स्य और उद्यानिकी के क्षेत्र के उत्कृष्ठ कार्य करने वाले किसानो का किया सम्मान…

राजनांदगांव जिले के छुरिया विकासखण्ड के ग्राम  कुमर्दा  मे आयोजित किसान सम्मान समारोह मे राज्य कृषि एव जल सांसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे ने पशु कृषि मत्स्य और उद्यानिकी के क्षेत्र के उत्कृष्ठ कार्य करने वाले  किसानो का सम्मान किया इस अवसर पर उन्होने 2 करोड 85 लाख 38 हजार की लागत से कोनियारी जलाशय एवं नहर लाईनिंग का भूमिपूजन किया ।

राज्य कृषि एवं जलसंसाधन मंत्री रविन्द्र चौबै अपने एक दिवसीय राजनांदगांव प्रवास के दौरान जिले के छुरिया विकास खण्ड के ग्राम कुर्मदा मे आयोजित  दीपावली मिलन कार्यकर्ता  सम्मेलन एवं किसान सम्मान समारोह मे शिरकत की ।इस मौके पर क्षेत्र मे कृषि पशु मत्स्य और उद्यानिकी के क्षेत्र मे उत्कृष्ठ कार्य करने वाले कृषको का सम्मान प्रतीक चिन्ह एवं प्रस्त्रती पत्र भेट कर किया ।

इस अवसर पर  कृषिमंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि इस बार पूरे प्रदेश मे सरकार एक करोड पांच लाख टन धान की खरीदी की जायेगी ।उन्होने कहा कि धान खरीदी के लिए केन्द्र भी बढाये गये है पहले 1300 केन्द्र हुआ करते थे जोकि अब बढकर 2100 से ज्यादा हो गये है बारदाने के सम्बंध मे उन्होने कहा कि केन्द्र से साठे पांच लाख गढान की मांग की थी जिसमे से 70 हजार बारदाने की गठान राज्य सरकार को मिल चुकी है । उन्होने कहा  किसान अपने बारदाने  से भी धान बेच सकते है ।

मोगरा बैराज से किसानो को सिंचाई के लिए पानी नही मिलने पर उन्होने कहा कि मोगरा बैराज अंतर्गत लगभग 50 करोड़ के कार्य का  प्रोजेक्ट  तैयार किया गया है,।  जिसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा,जिससे यहां के किसानों को लाभ मिल पाएगा।

इस आवसर पर कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने आगामी राज्य कृषि मेला का आयोजन इस बार राजनांदगांव जिले में आयोजित करने की घोषणा की इसी तरह 50 लाख रुपये के लागत से कुर्मदा मे सी सी रोड निर्माण की घोषणा की है । कार्यक्रम के दौरान  उन्होने 2 करोड 85 लाख 38 हजार की लागत से कोनियारी जलाशय एवं नहर लाईनिंग का भूमिपूजन किया ।
 किया जाएगा। कार्यक्रम को क्षेत्रीय विधायक छन्नी साहू ने भी सम्बोधित किया ।