back to top

राजनांदगांव : कलेक्टर के निर्देश पर जिले में लघु एवं सीमांत किसानों का धान प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा क्रय…

अब तक 31 हजार 998 लघु एवं सीमांत कृषकों से किया गया धान क्रय
 अब तक जिले में कुल 37 हजार 301 किसानों से की गई 1 लाख 42 हजार 603 मीट्रिक टन धान की खरीदी

राजनांदगांव 09 दिसम्बर 2021। राजनांदगांव जिले में समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान का कार्य जारी है।  कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशानुसार जिले में प्राथमिकता के आधार पर छोटे किसानों को टोकन जारी कर धान पहले खरीदा जा रहा है। 9 दिसम्बर 2021 तक जिले में कुल 37 हजार 301 किसानों से 1 लाख 42 हजार 603 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।

जिले के कुल 37 हजार 301 किसानों में से 31 हजार 998 लघु एवं सीमांत कृषकों से धान क्रय किया गया है तथा मात्र 5 हजार 303 बड़े कृषकों का धान क्रय किया गया है। कलेक्टर ने कहा है कि किसानों को धान विक्रय करने में दिक्कत नहीं होनी चाहिए। धान उपार्जन केन्द्रों से धान का उठाव शीघ्रता से किया जा रहा है। इसके लिए जिले के सभी मिलर्स से अनुबंध कर लिया गया है। जिला खाद्य अधिकारी श्री भूपेन्द्र मिश्रा ने बताया कि जिले में व्यवस्थित तरीके से धान खरीदी की जा रही है एवं पर्याप्त बारदाना उपलब्ध है।

Advertisements

You cannot copy content of this page