राजनांदगांव – मुख्यमंत्री छ. ग शासन के निर्देशानुसार पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग के मार्गदर्शन तथा पुलिस अधीक्षक राजनांदगाँव डी श्रवण के आदेश पर अति पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम् नगर पुलिस अधीक्षक लोकेश देवांगन के उपस्थिति में थाना प्रभारी सोमनी निरीक्षक लोमेश सोनवानी उप०नि० विनोद जाटवर एवं थाना स्टॉफ के द्वारा दिनांक 11.12.21 को ग्राम ठाकुरटोला मे जनदर्शन कार्यक्रम सम्मपन किया गया।
न्याय सब्बो बर सब्बो डाहर की वृहद संकल्पना पर आम जनता के बीच जाकर जनता की समस्या से वाकीफ हुए । अति पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम ने अपने उद्बोधन में आम जनता को ऑनलाईन ढंगी महिला संबंधी अपराध, फेशबुक, व्हाट्सफ के माध्यम से अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा किये गये किसी वर्ग एवं जाति विशेष के विरूद्ध अपत्तिजनक पोष्ट अश्लीलता से संबंधित मैसेज, फोटो के दुष्प्रभाव के बारे में विस्तार से चर्चा कर आम जनता को महत्ववपूर्ण जानकारी से अवगत कराये साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग में आवागमन करते समय यातायात के नियमों का पालन करने तथा हेलमेट पहनकर वाहन चालन करने संबंधी आवश्यक जानकारी दिये।
जहा किसी भी अप्रिय घटना घटित होने पर आम जनता के द्वारा वस्तुस्थिति की विस्तृत जानकारी ना होते हुए किसी व्यक्ति विशेष की उकसाने पर चक्का जाम कर कानून व्यवस्था की स्थिति निर्मित किया जाता है जो आम जनता के हित में नहीं है, के विषय में भी विस्तार से जानकारी दिये।
नगर पुलिस अधीक्षक लोकेश देवांगन ने अपने उद्बोधन में कोविड 19 तथा अगामी नये वेरिएंट के बारे में विस्तार से जानकारी दिये तथा मास्क सनेटाईजर, सोशल डिस्टेसिंग के उपयोग करने के बारे में बताये थाना प्रभारी सोमनी के द्वारा किसान बंधुओ को ऑनलाईन ठगी से बचाव तथा साईबर सेल की उपयोगिता के साथ ही ऑनलाईन ठगी होने की स्थिति पर 155-260 टोल फ्री नंबर की उपयोगिता तथा आवश्यक सेवा डायल 112 की उपयोगिता पर आवश्यक जानकारी प्रदान किये ।
थाना प्रभारी के द्वारा पुलिस अधिकारियों के शासकीय नंबर भी गांव वालो को प्रदाय किये आम जनमा ने जनदर्शन में जहा अपनी छोटी-छोटी मांगो जैसे स्ट्रीट लाईट खेल मैदान वृद्धा पेंशन तथा नल-जल योजना के तहत मिलने वाली कनेक्शन के विषय में आवेदन लिखकर अपनी जरूरतों की मांग किये जिसमें से अधिकांश समस्यों का निराकरण जनदर्शन में ही संबंधित विभाग के अधिकारीयों के संज्ञान में लाकर पूर्ण कर लिया गया। जनदर्शन कार्यक्रम में विशेष रूप से ग्राम ठाकुरटोला सरपंच, उपसरपंच पंच रोजगार सहायक पटवारी समाज प्रमुख ग्राम विकास समिति तथा आसपास के पंचायत के आम जनता उपस्थित रहे।











































