back to top

राजनांदगांव : मुख्यमंत्री धान उपार्जन केन्द्र जालबांधा में पहुंचे किसानों के बीच…

  • किसानों से चर्चा कर धान खरीदी व्यवस्था की ली जानकारी

राजनांदगांव – मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज खैरागढ़ विकाखण्ड के धान उपार्जन केन्द्र जालबांधा में किसानों के बीच पहुंचे। उन्होंने धान उपार्जन केंद्र में ग्राम पेटी और पवनतरा के किसानों से धान खरीदी की व्यवस्था की जानकारी ली। साथ ही धान की तौलाई करवा रहे किसानों से चर्चा कर खेती किसानी के बारे में पूछा। उन्होंने धान की किस्म और बारदाने की जानकारी ली। किसानों ने बताया कि अपना धान सुव्यवस्थित तरीके से विक्रय रहे हंै। समिति द्वारा बारदाना उपलब्ध कराया जा रहा है और स्वयं के बारदाने में भी धान का विक्रय कर रहे हैं। बारदाना का मूल्य बढ़ाकर 25 रूपए किया गया है।

Advertisements


मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से चर्चा के दौरान ग्राम पेटी के किसान श्री बिसौहा लोधी ने बताया कि वे लगभग डेढ़ एकड़ भूमि में खेती करते हैं और आज 51 कट्टा धान बेचने आये हैं। उन्होंने धान की 6444 किस्म का धान बोया था और थ्रेसर से मिसाई किए हंै। ग्राम पवनतरा के किसान श्री महेंद्र वर्मा ने बताया कि अभी 170 कट्टा धान बेचने आये हैं। उन्होंने पहली बार में 270 कट्टा धन बेचा है।

ग्राम पवनतरा की किसान श्रीमती त्रिवेणी वर्मा ने बताया कि उन्होंने आज 55 कट्टा धान विक्रय किया है। ग्राम पेटी के किसान श्री दिलीप वर्मा ने बताया कि दूसरी बार धान का विक्रय करने आये हंै। पहली बार मे 300 कट्टा धान का विक्रय किए हैं और आज दूसरी बार में 258 कट्टा धान बेचा है। इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, पुलिस अधीक्षक श्री डी श्रवण, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम सहित जनप्रतिनिधि एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page