back to top

छत्तीसगढ़ : कोचिंग जाने वाली छात्राओं से दिनदहाड़े छेड़छाड़ करने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में दिनदहाड़े छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। यहां दो लड़कियां जब कोचिंग के लिए जा रही थी तब बदमाशों ने उन्हें रस्ते में रोककर अश्लील हरकत और छेड़छाड़ की। गंदे-गंदे कमेंट्स भी पास किए। अब छात्राओं की शिकायत के बाद 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

Advertisements

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शहर के एकता चौक के पास कुछ स्कूली छात्राएं कोचिंग पढ़ने के लिए आती हैं। शनिवार सुबह भी वह कोचिंग के लिए जा रही थीं। इसी बीच मोहम्मद जाकिर खान और मोहम्मद इमरान खान रास्ते में पहुंच गए। आरोपियों ने लड़कियों को बीच रास्ते में रोक लिया और उन पर गंदे-गंदे कमेंट करने लगे। इतना ही दोनों आरोपियों ने छेड़छाड़ की भी कोशिश की। लड़कियों ने जब उन्हें रोका तो गाली गलौज करने लगे। इसके बाद लड़कियां वहां से किसी तरह निकल गईं।

घटना के बाद छात्राओं ने इस मामले की शिकायत अपने परिजनों से की। परिजनों से शिकायत के बाद पूरा मामला थाने पहुंचा और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में डीएसपी बीआर मंडावी ने बताया कि घटना शनिवार की है। छात्राओं और परिजनों की शिकायत पर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के खिलाफ थाना 294, थाना 354 (क), 354 (घ) के तहत केस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने पहले भी छेड़छाड़ की है कि नहीं। इस बात का पता लगाया जा रहा है। हम मामले की जांच में जुटे हैं।

Advertisements

You cannot copy content of this page