back to top

राजनांदगांव : वार्ड क्रमांक 17 एवं खैरागढ़ में सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान…

राजनांदगांव 19 दिसम्बर 2021। नगरीय निकाय आम एवं उप निर्वाचन 2021 अंतर्गत नगर पालिक निगम राजनांदगांव के उप निर्वाचन वार्ड क्रमांक 17 तुलसीपुर के पार्षद पद के लिए मतदान सोमवार 20 दिसम्बर 2021 सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। मतगणना गुरूवार 23 दिसम्बर 2021 को सुबह 9 बजे से पटवारी प्रशिक्षण शाला भवन तहसील कार्यालय परिसर राजनांदगांव में किया जाएगा। मतदाता द्वारा मतदान केन्द्र में मोबाईल अथवा अन्य गैजेट्स ले जाना प्रतिबंधित है।

नगर पालिका परिषद खैरागढ़ के आम निर्वाचन के लिए वार्ड क्रमांक 1 से 20 तक के पार्षद पद के लिए मतदान सोमवार 20 दिसम्बर 2021 सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। मतगणना कार्य गुरूवार 23 दिसम्बर 2021 को सुबह 9 बजे से शासकीय पॉलीटेक्नीक कालेज खैरागढ़ में होगा।

Advertisements

You cannot copy content of this page