back to top

राजनांदगांव : कमला कॉलेज में वनस्पति शास्त्र स्नातकोत्तर परिषद का हुआ गठन…

राजनांदगांव 21 दिसम्बर 2021। शासकीय कमला देवी राठी महिला महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. सुमन सिंह बघेल के मार्गदर्शन में वनस्पति शास्त्र विभाग द्वारा वनस्पति शास्त्र स्नातकोत्तर परिषद का गठन किया गया।

Advertisements

विभागाध्यक्ष एमके मेश्राम ने परिषद के पदाधिकारियों के नाम की घोषणा की। उन्होंने बताया कि वनस्पति शास्त्र स्नातकोत्तर परिषद में आरती जंघेल को अध्यक्ष, चंद्रप्रभा मानकार को उपाध्यक्ष, नगीना साहू को सचिव, रितु साहू को सह सचिव तथा वर्षा साहू को कोषाध्यक्ष बनाया गया। कक्षा प्रतिनिधि के रूप में जितेश्वरी साहू एवं दुर्गा को चुना गया।

कार्यक्रम में अतिथि व्याख्याता डॉ. चेतना गुप्ता, दीपिका शिकारे, मंजुषा साहू तथा अपर्णा तिवारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अतिथि व्याख्याता प्रभात बैस ने किया।

Advertisements

You cannot copy content of this page