back to top

राजनांदगांव : जिला कोषालय राजनांदगांव में 10 जनवरी एवं 11 जनवरी 2022 को दो दिवसीय जिला स्तरीय पेंशन निराकरण शिविर का आयोजन…

राजनांदगांव 27 दिसम्बर 2021। छत्तीसगढ़ शासन वित्त विभाग द्वारा जारी आदेश के तारतम्य में कार्यालय जिला कोषालय राजनांदगांव में 10 जनवरी एवं 11 जनवरी 2022 को दो दिवसीय जिला स्तरीय पेंशन निराकरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।  

Advertisements

कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने  इसी तारतम्य में जिले के सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों के निर्देशित किया है कि अपने कार्यालय से संबंधित पेंशन प्रकरणों, परिवार पेंशन प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु जिला कोषालय राजनांदगांव में आयोजित शिविर में उपस्थित होना सुनिश्चित करेें। शिविर में संबंधित सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारियों के लंबित पेंशन प्रकरणों, परिवार पेंशन प्रकरणों का त्वरित निराकरण किया जाएगा।

Advertisements

You cannot copy content of this page