राजनांदगांव : सांसद संतोष पांडेय ने गेंदपुर में शोक संतप्त परिवार से की मुलाकात…

राजनांदगांव – लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडेय गुरुवार को सहसपुर लोहारा ब्लाक अंतर्गत ग्राम गेंदपुर में मयाराम साहू के निवास पहुंचकर उनसे व उनके परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने साहू के सुपुत्र के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। इस दौरान राजू पांडेय, अन्य पदाधिकारीगण सहित कार्यकर्तागण मौजूद थे।