राजनांदगांव : मुख्यमंत्री द्वारा गंडई दौरे में जारी घोषणा के परिपालन में तत्काल अमल करते हुए कलेक्टर ने उप-तहसील साल्हेवारा में 4 जनवरी से ही तहसीलदार बैठाने के लिए किया निर्देशित…

  • उप तहसील साल्हेवारा में श्री अमरदीप अंचल नायब तहसीलदार गंडई को सप्ताह में 3 दिन उपस्थिति एवं राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए किया गया आदेशित

राजनांदगांव – मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा गंडई दौरे में जारी घोषणा के परिपालन में तत्काल अमल करते हुए कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने उप-तहसील साल्हेवारा में आगामी दिवस 4 जनवरी से ही तहसीलदार बैठाने के लिए निर्देशित किया। घोषणा के परिपालन में उप तहसील साल्हेवारा में श्री अमरदीप अंचल नायब तहसीलदार गंडई को सप्ताह में 3 दिन उपस्थिति एवं राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए आदेशित किया गया है।