राजनांदगांव – जिला युवा कांग्रेस द्वारा 7 दिवसीय कोरोना जागरूकता महाअभियान 4 जनवरी से 10 जनवरी तक चलाया जायेगा जिसमे निम्नलिखित कार्यक्रम किये जायेंगे- मास्क वितरण, मुनादी एवं पोस्टर चस्पा कोविड-19 गाइडलाइंस वैक्सीन लगाओ उपहार पाव कायर्क्रम( 6 जनवरी को 15 से 18 साल बच्चों हेतु), सैनिटाइजर छिड़काव ( प्रमुख सार्वजनिक स्थानों में), रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड में मास्क वितरण सैनिटाइजेशन और मुनादी, सोशल डिस्टेंसिंग की मार्किंग, चलीत ड्रामा कोविड-19 जागरूकता। उक्त कायर्क्रम 4 जनवरी, स्थान- जयस्तंभ चौक, शाम 4बजे से शुरू किया जायेगा।
जिसमें सभी सम्मनि युवा कांग्रेस प्रदेश पदाधिकारी मुख्यता माननीय प्रदेश महासचिव तथागत पांडेय, प्रदेश सचिव कादरी सोलंकी, हिमानी वासनिक, राजिक सोलंकी, प्रदेश सहसचिव पवन तिवारी, निखत परवीन के साथ साथ युवा कांग्रेस जिला पदाधिकारी, विधानसभा/ ब्लॉक पदाधिकारी एवं सभी कांग्रेस कार्यकर्तागण कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुऐ सादर आमंत्रित है।










































