back to top

राजनांदगांव: आयुर्वेद दिवस पर नि:शुल्क आयुष चिकित्सा एवं औषधि वितरण शिविर संपन्न…

राजनांदगांव 23 सितम्बर 2026। 11वाँ आयुर्वेद दिवस पर शासकीय आयुष पॉलीक्लीनिक दीनदयाल नगर चिखली राजनांदगांव मेें स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद थीम पर नि:शुल्क आयुष चिकित्सा एवं औषधि वितरण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महापौर श्री मधुसूदन यादव ने कहा कि पूरी दुनिया में आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी एवं योगा की व्यापक मान्यता है। आयुष चिकित्सा पद्धति के माध्यम से सभी प्रकार के बीमारियों का इलाज किया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि आयुर्वेद में केवल इलाज प्रक्रिया नहीं है, बल्कि स्वस्थ व्यक्ति बीमार नहीं हो इसकी व्यवस्था है। जिसमें दिनचर्या, ऋतुचर्या एवं प्राणायाम शामिल है। आयुष चिकित्सा पद्धति के तहत शत-प्रतिशत गारंटी के साथ बिना किसी रियेक्शन एवं एलर्जी के इलाज की व्यवस्था होती है। 
आयुष दिवस के अवसर आयोजित आयुष चिकित्सा एवं औषधि वितरण शिविर में 275 मरीजों स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में उच्च रक्तचाप, मधुमेह, नेत्र परीक्षण, रक्त परीक्षण, अर्श, भगंदर एवं अन्य रोगों का परीक्षण कर चिकित्सा एवं नि:शुल्क औषधि का वितरण किया गया। इस अवसर पर काढा वितरण भी किया गया।

 कार्यक्रम में समाज सेवी श्री कोमल सिंह राजपूत, प्रभारी सदस्य स्वास्थ्य विभाग श्री शेंकी बग्गा, श्री तरूण लहरवानी, प्रभारी सदस्य जल विभाग श्री सुनील साहू, पार्षद श्री शिव वर्मा, एलडरमैन श्रीमती श्रुति अनिस बोरकर, जिला आयुष अधिकारी डॉ. शिल्पा मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे। शिविर में डॉ. सुरेन्द्र कुमार मेश्राम, डॉ. अनमोल गुप्ता, डॉ. नम्रता कोसले एवं महावीर आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज सुन्दरा से स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ. सिमरन, शल्य विशेषज्ञ डॉ. अनिशा खंडेलवाल, होम्योपैथी चिकित्सा डॉ. हर्षा बरैया, योग चिकित्सा डॉ. भारती यादव, लाईफ स्टाईल से डॉ. आनन्द सिंह भारद्वाज सेवा दी गई। 
Advertisements

You cannot copy content of this page