back to top

राजनांदगांव : प्लास्टिक दाना से भरी ट्रक हाईवे में पलटा , चालक घायल…

राजनांदगांव प्लास्टिक दाना लेकर चल रही एक ट्रक अनियंत्रित होकर चाबुक नाला के पास पलट गई हादसे में ट्रक चालक के पैर में गंभीर चोट लगी है।
बाघ नदी थाना क्षेत्र के अंतर्गत चाबुक नाले के समीप प्लास्टिक दाने से भरी ट्रक सड़क पर पलट गई । चालक के पैर में गंभीर चोट आई है। डायल 112 की टीम द्वारा उपचार के लिए छुरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार बागनदी पुलिस थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 06 में चाबुक नाला बस्ती के पास नागपुर की ओर से प्लास्टिक दाना लेकर रायपुर की ओर जा रही ।

Advertisements

ट्रक क्रमांक सीजी जीजे 06 ए जेड एजेड 5075 चाबुक नाला के पास अनियंत्रित होकर पलट गई ट्रक में भरे प्लास्टिक दाना की बोरी सड़क पर बिखर गई। जिससे हाईवे को वनवे किया गया । मौके पर डायल 112 और बाघ नदी पुलिस पहुंची और हाइड्रा मांगकर बोरी वाल ट्रक को किनारे कर यातायात को सुचारू किया गया। वहीं ट्रक चालक शिवजी राजवाड़ा पिता बालकराम राजवाड़ा निवासी बलिया उत्तर प्रदेश के पैर में गंभीर चोट लगी थी जिसे डायल 112 की मदद से उपचार के लिए छुरियां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page