back to top

राजनांदगांव : सांसद संतोष पांडेय ग्राम बाजार चारभाठा में आयोजित महामृत्युंजय श्री रुद्र महायज्ञ में हुए शामिल…

राजनांदगांव- लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडेय सोमवार को कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा ब्लाक अंतर्गत ग्राम बाजार चारभाठा में आयोजित महामृत्युंजय श्री रुद्र महायज्ञ में शामिल हुए।

Advertisements

उन्होंने भगवान की पूजा-अर्चना की और यज्ञ कुंड की परिक्रमा की। उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।

सांसद ने ग्रामीणों को कोरोना के मद्देनजर सावधानी बरतने व शासन-प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करने की अपील की। इस दौरान वरिष्ठजन, पार्टी के पदाधिकारीगण, कार्यकर्तागण सहित ग्रामीणजन मौजूद थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page