back to top

राजनांदगांव : परिवार सोता रहा, चोरों ने सवा लाख के सोने-चांदी के गहनों को किया पार…

राजनांदगांव, 12 जनवरी। ठंड की रात में साहू परिवार गहरी नींद में सो रहा था और चोरों ने घर पर रखे सवा लाख के सोने-चांदी के गहनों को पार कर दिया।
सुबह जब वे सोकर उठे तब ज्ञात हुआ कि अज्ञात आरोपियों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है।

Advertisements

डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मुंदगांव में 11 जनवरी मंगलवार की दरम्यानी रात अज्ञात आरोपियों ने घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवरातों पर हाथ साफ कर दिया। सुबह पीड़ित परिवार के बाबूलाल साहू पिता सदाराम साहू (32 वर्ष) ने थाने में चोरी की शिकायत दर्ज करायी।बताया कि रात में कुछ गिरने की आवाज में आई थी । चूंकि घर में निर्माणकार्य चल रहा है इसलिए यह सोचकर नहीं उठे कि कुछ सामान गिरा होगा। पुलिस ने भादंवि की धारा 457, 380 का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page