back to top

राजनांदगांव : 10 लीटर देशी महुआ शराब के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार…

आरोपी 1) लेखराम लेन्झारे, 2) जगनुराम यादव सभी निवासी तोयागोंदी थाना अं० चौकी के खिलाफ 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही।

Advertisements

राजनांदगांव – थाना चिल्हाटी प्रभारी उप निरी0 बिलकीश खान के कुशल नेतृत्व में लगातार थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग कराया जा रहा है तथा अपराधिक गतिविधियों पर सतत निगरानी करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

इसी तारतम्य में दिनांक 13.01.22 को अपराधो की रोकथाम हेतु थाना क्षेत्रांतर्गत जुर्म जरायम पता साजी हेतु थाना चिल्हाटी पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम बोगाटोला में शराब रेड कार्यवाही करते हुए आरोपी 1)लेखराम लेन्झारें पिता छगनलाल लेन्झारें उम्र 33 वर्ष, 2)जगनुराम यादव पिता जिरजोधन यादव उम्र 60 वर्ष सभी निवासी ग्राम तोयागोंदी थाना अं० चौकी जिला राजनांदगांव के पास से अवैध रूप से देशी कच्ची महुआ शराब बिक्री करने के प्रयोजन से परिवहन करते 10 लीटर 02 प्लास्टिक जेरिकेन एवं 01 नग मो० साo सीजी-06-जीक्यू-1482 जुमला कीमती 27000/ रूपये को आरोपीयो के कब्जे से जप्त किया गया।

आरोपीयों के विरूद्ध थाना चिल्हाटी में अपराध कमांक 04/2022 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त कार्यवाही में प्र० आर० 811 बिसेलाल साहू आर० 263 उमेन्द पिस्दा, आर 1685 जितेन्द्र वर्मा, आर. 1105 कमलनारायण साहू का योगदान सरहानीय है।

Advertisements

You cannot copy content of this page