back to top

VISION TIMES : हेमचंद यादव विश्वविद्यालय कि सेमेस्टर परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, परीक्षाएं ऑनलाइन/ब्लैंडेड पद्धति से होगी, 20 जनवरी 2022 से प्रारंभ…

VISION TIMES – हेमचंद यादव विवि दुर्ग की सेमेस्टर परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। सभी परीक्षाएं ऑनलाइन पद्धति से ली जाएगी। जो 20 जनवरी से शुरू होकर 25 जनवरी 2022 तक चलेगी। जिसके लिए विवि द्वारा नई समय सारिणी जारी की गयी है। जबकि पुरानी समय सारिणी को निरस्त कर दिया गया है।

Advertisements

विवि के कुलसचिव डॉ. सीएल देवांगन तथा उप कुलसचिव, परीक्षा डॉ. राजमणि पटेल ने संयुक्त रूप से बताया कि पूर्व के वर्षों के तरह 20 जनवरी से आरंभ होने वाली सेमेस्टर परीक्षाओं में स्नातकोत्तर प्रथम, तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर तथा एलएलबी प्रथम, तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर तथा एलएलबी द्वितीय, चतुर्थ एवं षष्ठम सेमेस्टर की एटीकेटी परीक्षाएं भी आयोजित होगी।

Advertisements

You cannot copy content of this page