back to top

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती के अवसर पर आज यहां अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से छत्तीसगढ़ रोजगार मिशन के…

रायपुर, 23 जनवरी 2022मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती के अवसर पर आज यहां अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से छत्तीसगढ़ रोजगार मिशन के राज्य स्तरीय कार्यालय का राजधानी रायपुर में शुभारंभ किया।

Advertisements

छत्तीसगढ़ में आगामी पांच वर्षों में रोजगार के 12 से 15 लाख नये अवसरों का सृजन करने के उद्देश्य से राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ रोजगार मिशन का गठन किया है। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्यमंत्री श्री बघेल ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर उच्च शिक्षा, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री एवं छत्तीसगढ़ रोजगार मिशन के कार्यकारी अध्यक्ष श्री उमेश पटेल, मुख्य सचिव एवं छत्तीसगढ़ रोजगार मिशन के उपाध्यक्ष श्री अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, प्रमुख सचिव कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा, रोजगार एवं छत्तीसगढ़ रोजगार मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ.आलोक शुक्ला, वित्त सचिव श्रीमती अलरमेलमंगई डी.,मुख्यमंत्री के सचिव द्वय श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी, डॉ एस. भारती दासन,  मुख्यमंत्री की उप सचिव सुश्री सौम्या चौरसिया भी उपस्थित थी।

Advertisements

You cannot copy content of this page