
राजनांदगांव – जिला राजनांदगांव में रोको टोको महा अभियान का शुभारंभ दिनांक 26 जनवरी को कलेक्टर के दिशा निर्देश के साथ शुरू किया गया। जिसका शुभारंभ कैबिनेट मंत्री (कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी,पशुपालन ,जल संसाधन ,मत्स्य पालन ,आय कूट) रविंद्र चौबे के द्वारा किया गया। यह अभियान यूनिसेफ के जिला समन्वयक अभिनय सिंह और रेड क्रॉस और एनएसएस के के सहयोग से किया जा रहा है ।

जन जागरूकता के लिए चलाया जा रहा है यह अभियान जिसमें मुख्य रूप से लोगों को मास्क पहनना, सामाजिक दूरी बनाए रखना, हाथ साफ करते रहना और और कोविड टीकाकरण की दोनों डोज़ लगवाने के लिए जागरूक किया जायेगा। यह अभियान शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में समान रूप से लोगों को जागरूक किया जाएगा और कोविड अनुरूप व्यवहार का पालन कराया जाएगा









































