back to top

VISION TIMES : महिला ने अपने दो बच्चों के साथ मौत को लगाया गले, फांसी के फंदे पर लटकी मिली तीनों की लाश…

Vision Times – छत्तीसगढ़ के कांकेर से मार्मिक खबर सामने आई है जहां एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ मौत को गले लगा लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला ने अपने दो बच्चों के साथ फांसी पर लटक कर आत्महत्या कर ली है। तीनों की लाश फांसी के फंदे पर झूलते हुए मिली है।

Advertisements

जानकारी के अनुसार दुधावा चौकी के मुसूरपुट्टा गांव की घटना है। गांव वालों की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक की टीम मौजूद है। दोनों बच्चों और महिला की लाश को फांसी के फंदे से नीचे उतारा।

मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कलह होने की बात सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस केस दर्ज कर विवेचना कर रही है

Advertisements

You cannot copy content of this page