back to top

राजनांदगांव : प्राण घातक हमला करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार, दोनो आरोपियों को भेजा गया जेल…

राजनांदगांव – भाई के साथ हुए आपसी विवाद में भाई के दोस्त के द्वारा दूसरे भाई को डंडे से प्राणघातक हमला करने पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

Advertisements

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज दिनांक 05.04.2021 को प्राप्त अस्पताली मेमो की जांच पर से प्रार्थी ठुसेन उर्फ देवीलाल जंघेल पिता स्व० शेरसिंह लोधी उम्र 45 साल साकिन खमतराई थाना खैरागढ़ ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका अपने भाई भारत जंघेल के साथ संपत्ति संबंधी विवाद चल रहा है । आज दिनांक को दोनों भाई के बीच विवाद होने पर उसके भाई भारत जंघेल और भाई के दोस्त महेश राजपूत ने डंडा एवं गाड़ा खूटा से सिर एवं पैर मे मारने से वह बेहोश हो गया था कि रिपोर्ट पर थाना खैरागढ़ में अपराध कमांक 73/22 धारा 307, 34 भादवि कायम किया गया।

मामला गंभीर होने पर इसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियो को दी गई पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अक्षिक संजय महोदवा के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस दिनेश सिन्हा के निर्देशन में निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में टीम गठित कर ग्राम खमतराई में आरोपी के सकुनत पर दबिस देकर आरोपी 01 महेश राजपूत एवं भारत जंघेल निवासी खम्तराई थाना खैरागढ़ को हिरासत मे लेकर पूछताछ करने पर अपना अपराध कबूल करने पर विधिवत गिरप्तार कर ज्यूडिसियल रिमांड पर भेजा गया।

उक्त दोनों कार्यवाही में थाना खैरागढ़ में पदस्थ सउनि मुरली सिंह बघेल, सउनि महेश लेंझारे, प्र0आ0 90 गन्नू लाल साहू आरक्षक 1220 अख्तर मिर्जा, आरक्षक 1269 विजेन्द्र कुमार की अहम भूमिका रही।

Advertisements

You cannot copy content of this page