back to top

राजनांदगांव : पुलिस द्वारा “अभिव्यक्ति” ऐप का किया गया प्रचार प्रसार, महिलाओं की सुरक्षा के लिए शुरू की गई है “अभिव्यक्ति” ऐप…


-एस.ओ.एस. बटन दबाते ही पीड़ित महिला के पास पहुंचेगी पुलिस टीम

Advertisements

राजनांदगांव – पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव संतोष सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (आईयूसीएडब्ल्यू) श्रीमती सुरेशा चौबे के नेतृत्व में अभिव्यक्ति ऐप का व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज दिनांक 05.02.2022 को “अभिव्यक्ति” ऐप का प्रचार प्रसार किया गया।

महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु इस ऐप के इस्तमाल के लिए सबसे पहले महिलाओ को अपने मोबाईल फोन में प्ले स्टोर से अभिव्यक्ति ऐप डाउनलोड करना है, जिसमें उन्हें साईन इन करना है, अपना मोबाईल नंबर डालना है, ओटीपी आयेगा उसे ऐप में डालना है, केवायसी अपडेट करना है, जिसके बाद महिलाए कभी भी इस ऐप के माध्यम से अपनी शिकायत अपलोड कर तुरंत पुलिस की सहायता प्राप्त कर सकती है।

कार्यक्रम के दौरान डीएसपी श्रीमती नेहा वर्मा, निरीक्षक श्रीमती सतरूपा ताराम व अन्य महिलाये एवम् पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Advertisements

You cannot copy content of this page