back to top

राजनांदगांव : मोहारा गोदाम से 03 नग डी.जे. सी.आर.पी. लाईट चोरी करने वाले 03 शातिर चोर पकड़ाये…

-करीबन एक लाख पचास हजार रूपये का मशरुका किया बरामद।

Advertisements

शातिर चोरो द्वारा कार में घूम घूम कर घटना को दिया अंजाम

राजनांदगांव – मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 08.02.22 को सूचना प्राप्त हुआ कि नंदई चौक के पास 03 लड़के डी.जे. सेट का सी. आर.पी. लाईट बिक्री करने की फिराक में घूम रहे है कि सूचना पर रवाना होकर मौका पर पहुंचकर 08 संदेहीयों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया।

जो अपना-अपना नाम क्रमश: 01)शीतल राजपूत पिता ओमसिंह राजपूत उम्र 19 साल निवासी शिकारी माहका थाना छुरिया, जिला राजनांदगांव 02)सतीश सिन्हा उर्फ पिंटू पिता अनि सिन्हा उम्र 22 साल निवासी प्रेमनगर गुडयारी थाना गुडियारी रायपुर 03)भूपेन्द्र कुमार साहू उर्फ लाल पिता साहेब साहू उम्र 25 साल निवासी बुद्धभरदा थाना लालबाग के रहने वाले बताये।

तीनो संदेहियों से पूछताछ किया जो बताये की दिनांक 28-29 फरवरी की दरम्यानी रात्रि 03 बजे मोहारा ओवर ब्रिज के पास खड़ी वाहन से 03 नग सी.आर.पी. लाईट को चोरी करना बताये। आरोपीगणों से 03 नग लाइट कीमती करीबन 1,50,000/ रूपये जप्त कर डीजे०सी०आर०पी० लाईट की स्वामी की पतासाजी किया, किन्तु पता नहीं चलने से तीनों आरोपी के विरुधारा 41(1+4)/379 ता. हि. पंजीबद्ध कर आरोपीगणों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही पर म.प्र.आर. सविता वर्मा, उपनिरी० हरिशचन्द्र मिश्रा, आर. नवीन क्षेत्रीय, गिरिश साहू नरेन्द्र रजक एवं नेहा साखरवाडे की सराहनीय भूमिका रही।

Advertisements

You cannot copy content of this page