back to top

राजनांदगांव : अवैध प्लॉटिंग हेतु बनाए गए मुरुमयुक्त रास्ता और गड़ाए गए खूंटा-पिलहर को ध्वस्त किया गया…

राजनांदगांव – कलेक्टर महोदय के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व महोदय की उपस्थिति में ग्राम बजरंगपुर नवागांव के खसरा नंबर 279/19 भूमिस्वामि उमराव पिता मौजीराम के अवैध प्लॉट पर राजस्व, नगर निगम की संयुक्त कार्यवाही की जा रही है। अवैध प्लॉटिंग हेतु बनाए गए मुरुमयुक्त रोड रास्ता और गड़ाए गए खूंटा पिलहर को ध्वस्त किया गया।

Advertisements

उक्त खसरे में भूमिस्वमी द्वारा बिना अनुमति के छोटे छोटे रकबे में भूमि का विक्रय किया जा रहा था। नगर निगम राजनांदगांव द्वारा भूमिस्वामी को अधिनियम के तहत कार्यवाही करने नोटिस भी जारी किया गया था। कलेक्टर महोदय के निर्देश के बाद sdm वर्मा ने, तहसीलदार प्रफुल्ल कुमार गुप्ता ,और नगर निगम टीम के साथ यह कार्यवाही आज मौके पर जाकर करवाई। Sdm अरुण वर्मा ने बताया की अवैध प्लॉटिंग पर लगातार सख्त कार्यवाही की जावेगी। आने वाले दिनों में और भी बड़ी कार्यवाही की जावेगी।

Advertisements

You cannot copy content of this page