back to top

राजनांदगांव : इंस्टाग्राम में फेक आईडी बनाकर अश्लील फोटो डालने वाला आरोपी गिरफ्तार, सायबर सेल की मदद से आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया…

राजनांदगांव – इंस्टाग्राम में फेक आईडी बनाकर अश्लील फोटो डालने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। सायबर सेल की मदद से आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया है। पुलिस चौकी सुरगी द्वारा कार्यवाही किया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी प्रेमचंद साहू पिता स्व. बल्देव साहू, निवासी भरेगाव, पुलिस चौकी सुरगी जिला राजनांदगांव ने पुलिस चौकी सुरगी में एक लिखित आवेदन पत्र अज्ञात व्यक्ति द्वारा इंस्टाग्राम में फेक आईडी बनाकर अश्लील फोटो बनाकर पोस्ट कर इसे तथा इसके परिवार को बदनाम करने के संबंध में दिया गया था, जो मामला महिला संबंधी एवं गंभीर होने से पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव संतोष सिंह को तत्काल अवगत कराकर उनके दिशा निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव संजय महादेवा एवं नगर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव (भा०पुoसे०) गौरव राय के मागदर्शन में सायबर सेल राजनांदगांव से जानकारी प्राप्त कर फेक आईडी संचालित करने वाले मोबाईल नंबर 8839699177 के धारक के विरूद्ध दिनांक 22.02.2022 को पुलिस चौकी सुरगी में अपराध क्रमांक 130 / 2022 धारा 509 (ख) भादवि 67(ए) आईटी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुये वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा त्वरित कार्यवाही निर्देश प्राप्त होने पर थाना प्रभारी बसतपुर निरीक्षक राजेश साहू के नेतृत्व में पुलिस चौकी सुरगी स्टाप द्वारा सायबर सेल की मदद से आरोपी मनीष साहू पिता प्रेमलाल साहू उम्र करीबन 23 वर्ष, निवासी जंगलेसर हाल मुकाम संजय नगर लखोली राजनांदगांव को घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी से पूछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार किया, जिससे घटना में प्रयुक्त मोबाईल को जप्त किया गया एवं विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उक्त कार्यवाही में सायबर टीम राजनांदगांव, निरीक्षक राजेश साहू थाना प्रभारी बसतपुर, उप निरीक्षक चेतन सिंह चन्द्राकर चौकी प्रभारी सुरगी, प्र.आर. 726 शिशुपाल भालाघरे, आर. 1538 दुष्यंत राणा पुलिस चौकी सुरगी का कार्य विशेष सराहनीय रहा।

Advertisements

You cannot copy content of this page