back to top

राजनांदगांव : पुरानी रंजिश को लेकर युवक से मारपीट कर शांति भंग करने वाले 9 आरोपी खैरागढ़ पुलिस की गिरफ्त मे…

राजनांदगांव – पुरानी रंजिश को लेकर युवक से मारपीट कर शांति भंग करने वाले 9 आरोपी को खैरागढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। समझाने गई पुलिस से भी वाद विवाद करने लगे थे । प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुये सभी आरोपीगण को जेल भेजा गया ।

Advertisements

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आवेदक दीनदयाल पिता चैनू साहू उम्र 20 साल साकिन धानीखुटा निवासी धानीखुंटा थाना खैरागढ़ जिला राजनादगांव थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपने खेत मे काम करने गया था।

पुरानी रंजिश को लेकर अनावेदकगण 01)विनोद विश्वकर्मा पिता ईश्वरी विश्वकर्मा उम्र 23 साल, 02)शिवराम यादव पिता किशुन यादव उम्र 20 साल साकिनान धानीखुंटा थाना खैरागढ़ जिला राजनादगांव छ0ग0, 03)विजय यादव पिता चैतुराम यादव उम्र 19 साल, 04)तुलेश्वर पिता जीवन लाल जाति गोड उम्र 21 साल, 05)दिपेश पिता ढारासिंह जाति गोड उम्र 19 साल सकिनान मानपुर थाना गंडई जिला राजनांदगांव छ0ग0, 06)राहुल यादव पिता गिरधारी यादव उम्र 21 साल साकिन किल्लापारा खैरागढ़ जिला राजनादगांव, 07)विकेश यादव पिता खेदु यादव जाति यादव उम्र 19 साल साकिन किल्लापारा खैरागढ़, 08)राजा यादव पिता रामचरण यादव उम्र 22 साल साकिन किल्लापारा खैरागढ़, 09)देवेन्द्र निषाद पिता दिनेश निषाद उम्र 19 साल साकिन बाजार अतरिया थाना खैरागढ़ द्धारा उसके साथ मारपीट कर चोट पहुचाई है ।

जांच करने गई पुलिस से भी आरोपिगण वाद विवाद करने पर थाना खैरागढ़ पुलिस द्धारा आरोपीगण के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर गिरप्तार करते हुये धारा 151 जा0फौ0 के तहत श्रीमान एसडीएम महोदय के समक्ष पेश कर आदेशानुसार आरोपीगण को उपजेल सलोनी भेजा गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page