back to top

राजनांदगांव : नाबालिग को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने वाले आरोपी को भेजा गया जेल…

नाबालिग अपहृता को घुमका पुलिस ने ग्वालियर (म0प्र0) से किया बरामद।

Advertisements

राजनांदगांव – नाबालिग को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने वाले आरोपी को घुमका पुलिस द्वारा जेल भेजा गया है। नाबालिग अपहृता को घुमका पुलिस ने ग्वालियर (म0प्र0) से किया बरामद।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 23.02.2022 को पुलिस अधीक्षक राजनांदगॉव संतोष सिंह, के निर्देषन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा राजनांदगांव, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी खैरागढ दिनेष सिन्हा के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी घुमका शषिकांत सिन्हा एवं थाना स्टाफ के थाना घुमका के द्वारा चलाये जा मुस्कान अभियान के तहत थाना घुमका में पंजीबद्व अपराध क्रमांक 217/2020 धारा 363 भादवि में गुमशुदा 16 साल की बालिका को नागपुर का रहने आरोपी राजादेव बोकडें (उम्र 22 साल) जो लड़की को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर लड़की के गांव देवडोंगर थाना घुमका से दिनांक 05.10.2020 से भगाकर नागपुर एवं उसके बाद ग्वालियर (म0प्र0) ले गया था।

उक्त बालिका को थाना स्तर पर टीम गठित करके सायबर सेल राजनांदगांव द्वारा तकनीकी मदद लेकर ग्वालियर पुलिस की सहायता से बरामद किया गया। उक्त बालिका को परिजनो के सुपुर्द किया गया। जिससे परिवार वाले खुष होकर पुलिस टीम को धन्यवाद् ज्ञापित किये। आरोपी राजादेव बोकडें को बालिका के कथन के आधार उपयुक्त धाराओ का समावेंष करते हुये आरोपी को राजनांदगांव जिला जेल ज्युडिषियल रिमांड पर भेजा गया। प्रकरण में विवेचना जारी है। उपरोक्त कार्यवाही में थाना घुमका से म0प्र0आर0 धनसिर भुआर्य,प्र0आर0 मनीष सिंह, आर0 गौतम सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

Advertisements

You cannot copy content of this page